सिसोलर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2020

सिसोलर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास

हमीरपुर, महेश अवस्थी । विधायक सदर युवराज सिंह व जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने मौदहा विकास खंड के सिसोलर ग्राम पहुँचकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसोलर के सामने मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले खेल के मैदान / मिनी स्टेडियम का संयुक्त रूप से रीति रिवाज से  भूमि पूजन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल के मैदान/ मिनी स्टेडियम को मॉडल के तौर पर विकसित किया जाय। वायर फिनिशिंग कराया जाय। भूमि पूजन के पश्चात  विधायक ,जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने खेल के मैदान में वृक्षारोपण किया। सदर विधायक,
जिलाधिकारी ने सिसोलर के बकछा तालाब में मनरेगया में चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर 102 मजदूर कार्य करते पाए गए , जिसमे से 9 प्रवासी मजदूर थे। निरीक्षण के पश्चात सदर विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने तालाब के बंधे पर त्रिवेणी ( पीपल , बरगद ,पाकड़) का वृक्ष रोपित किया। पीडी चित्रसेन सिंह ,ग्राम प्रधान सिसोलर विजय शंकर प्रजापति  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages