फैजान दूसरे वर्ष भी रहे मंडल टापर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

फैजान दूसरे वर्ष भी रहे मंडल टापर

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र ने दिखाई प्रतिभा 
प्रशासनिक सेवा में रहकर देश की सेवा करना चाहते हैं फैजान 

बांदा, के एस दुबे । विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र ने लगातार दूसरे वर्ष चित्रकूट धाम मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। ज्ञात्वय हो कि विज्ञान वर्ग का छात्र फैजान ने चित्रकूटधाम मण्डल के चारों जनपदों में सर्वाधिक 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त करके बाँदा का नाम रोशन कर मण्डल टाॅपर बने। बताते चलें कि फैजान ने गणित 100.0 एवं कैमेस्ट्रि में 99.0 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। 
वीएनएमपीएस के छात्र फैजान की इस सफलता पर केसीएनआईटी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए 11 हजार रूपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह दिया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक पूर्णाशीष रथ ने छात्र की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
छात्र फैजान को पुरस्कृत करतीं प्रधानाचार्या व अन्य 
वहीं विद्यालय में पर कार्तिकेय सिंह पुत्र श्री राजाभइया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं सार्थक निगम पुत्र श्री प्रवीण कुमार निगम ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जिन छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उनमें से मायषा परवीन, पुष्पेन्द्र सोनकर, महक अग्निहोत्री, नन्दिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार साहू, आयुशी मिश्रा एवं मानसी रावत आदि प्रमुख हैं। छात्र के पिता मोहम्मद मकसूद पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है वह वर्तमान में चित्रकूट जनपद में तैनात हैं। उन्होंने अपने पुत्र की इस सफलता का श्रेय विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों की मेहतन और उनके मार्गदर्शन को दिया। छात्र फैजान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के टीचर्स को दिया। फैजान ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि नियमित रूप से सेल्फ स्टडी यही कामयाबी का मूल मंत्र है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. संगीता लमगोरा ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages