बोले-डरा सहमा है पीड़ित परिवार, कांग्रेस खोलेगी मोर्चा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भरतकूप क्षेत्र की घटना को लेकर न्यूज चैनल में चलाई गई खबर का संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने टीम गठित कर पीड़ित से मिलकर सही जानकारी से अवगत कराने के लिए कहा है। इसी क्रम में प्रदेश दक्षिण जोन महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, प्रदेश सचिव प्रेम नारायण पाल, रंजना पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, मीरा जाटव ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से बातचीत कर गांव के लोगों से भी पूछताछ की। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कहा पीड़ित परिवार बहुत डरा और सहमा हुआ है। वह कुछ बोलने को तैयार नहीं। प्रशासन ने रात में ही पीड़ित परिवार
पर इतना दबाव बना दिया गया कि वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के साथ हैं। मीरा जाटव ने कहा इस सरकार में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जैसे खबर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल कल भी मौके में पहुंचा था, लेकिन पीड़ित पक्ष से मुलाकात नहीं हुई थी। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। इस मौके पर संपत पाल, बांदा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, बांदा महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, चित्रकूट महिला अध्यक्ष नीरू गुप्ता, शारदा गौतम, मेहदी हसन आदि मौजूद रहे।
![]() |
| पीड़ित से जानकारी करते कांग्रेसी। |


No comments:
Post a Comment