ईनाम घोषित अपराधियों की करें गिरफ्तारी: एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

ईनाम घोषित अपराधियों की करें गिरफ्तारी: एसपी

सैनिक सम्मेलन में जानीं समस्याएं, मासिक अपराध समीक्षा कर मातहतों को दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस कार्यालय सोनेपुर स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न हुई। 
एसपी ने पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में पूछा। अधिकारी, कर्मचारियों से समस्याएं जानी व निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मासिक अपराध गोष्ठी में कहा कि अपराध गोष्ठी होने से पहले समस्त प्रभारी निरीक्षक अपने थानों पर सैनिक सम्मेलन करेगें। अधीनस्थ नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायतों से अपराध गोष्ठी में अवगत कराएंगे। थाना व चैकी प्रभारियों को कोरोना वायरस से सम्बन्धित निर्देशों का पालन करने को कहा। लंम्बित विवेचनाओं की थानावार विस्तृत समीक्षा की। विवेचनाओं को लम्बित रखने का कारण पूछकर सभी को सख्त निर्देश दिये गये कि ऐसी विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें। सात वर्ष से अधिक एवं कम, धारा 82, 83 के
समीक्षा करते एसपी।
वांछित के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से समीक्षा कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया है। एक जनवरी से 30 जून तक जमानत या पैरोल पर रिहा अपराधियों के सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मौके पर जाकर समय से निस्तारण किया जाए। पुरस्कार घोषित अपराधी, मफरूर एवं माफियाओं की गिरफ्तारी करें। एसपी ने विगत 2005 से अब तक चिन्हित किये गये शरीर सम्बन्धी अपराधों एवं महिला सम्बन्धी अपराधों में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की। प्रतिसार निरीक्षक रेडियो को निर्देश दिये गये कि समय-समय पर समस्त थाना, चैकियों के वायरलेस सेट को चेक करे तथा जहां के सेट खराब हैं उन्हे तत्काल बदलें या ठीक करायें। इस मौके पर एएसपी प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, राजापुर इश्तेयाक अहमद, मऊ विज्येन्द्र द्विवेदी आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages