भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ के दर्शन पूजा अर्चन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने सोमवार को रामघाट व तुलसी गुफा में गोस्वामी तुलसीदास के जन्म जयंती के अवसर पर चित्र पर विधिवत पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह सौभाग्य है कि ऐसे मनीषी धरती पर जन्म लिया। जिन्होंने न केवल पूरे भारत में बल्कि विश्व में भगवान श्रीराम के लीलाओं के दर्शन कराया। छोटे से लेकर बडे बातों का वर्णन श्रीरामचरितमानस में किया गया है। ऐसे मनीषी को वह प्रणाम करते हैं। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मतगजेंद्रनाथ स्वामी के भी दर्शन कर पूजा अर्चन की। इस अवसर पर भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने जिलाधिकारी को रामनामी व श्रीरामचरित मानस तथा तुलसी का वृक्ष भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्रा, समाजसेवी पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
![]() |
| पूजा करते डीएम। |
तुलसी गुफा में भाजपा नेताओं ने मनाई जयंती
चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खर ने गोस्वामी तुलसीदास के जन्म दिवस के अवसर पर स्मरण करते हुए कहा कि रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को इसी स्थान पर भगवान राम के दर्शन हुए थे और तुलसी गुफा रामघाट में हनुमान जी ने तोता रूपी मुख रखकर उन्हें दर्शन दिया। ‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसैं, तिलक करे रघुवीर‘। तुलसी गुफा पर तुलसीदास जी की पादुका है। सोमवार को विधिवत पूजा अर्चन कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस मौके पर महंत दामोदर दास, महंत मोहित दास, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, इं राम सजीवन मौर्य, महेश सिंह, शुभम राय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में राजापुर तुलसी स्मारक में धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस दौरान रामचरित मानस पाठ संपन्न हुआ।
धूमधाम से मनाया तुलसी महोत्सव
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को घर घर पहुँचाने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि में तुलसी जयन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत तुलसी स्मारक प्रांगण में जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय के निर्देशानुसार श्री तुलसी स्मारक समिति व स्थानीय प्रशासन ने रामचरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू कराया है। उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने तुलसीदास व रामचरित मानस का विधिवत पूजा कराकर अखण्ड मानस पाठ का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री तुलसी स्मारक समिति के सदस्य शिवपूजन गुप्ता, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, समाजसेवी राधेश्याम सोनी, भरत जायसवाल, लल्लू मोदनवाल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment