हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के आकिल तिराहा , किंग रोड , सुभाष बाजार , रमेंणी क्षेत्रों का भ्रमण कर दुकानदारों तथा आम लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि बिना मास्क लगाए किसी भी दशा में सामान का विक्रय ना किया जाए । उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मास्क लगाए बिना सामान बेचने वाले तथा मास्क लगाए बिना सामान खरीदने वाले लोगों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए सामान का विक्रय करने पर संबंधित दुकान को 14 दिन के लिए सील कर दी जाएगी तथा उसका लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला मुख्यालय के विभिन्न कंटेनमेंट जोन पुराना बेतवा घाट ,मेरापुर भिलावा तथा नौबस्ता का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी प्रकार की गतिविधियां पूर्णता प्रतिबंधित की जाए तथा कंटेनमेंट जोन में बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकलने पाए।


No comments:
Post a Comment