राममंदिर पूजन में भरतकूप के जल और कामदगिरि की मिट्टी का हो प्रयोग- अजीत सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

राममंदिर पूजन में भरतकूप के जल और कामदगिरि की मिट्टी का हो प्रयोग- अजीत सिंह

बुन्देली सेना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जल और मिट्टी सौंप करेगी मांग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि l भरतकूप और मंदाकिनी का जल तथा कामदगिरि पर्वत की मिट्टी लेकर बुन्देली सेना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सौपेगीं l उनसे मांग की जाएगी कि अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा भव्य राम मंदिर पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रभु के राजतिलक को आये सभी तीर्थों के जल और कामदगिरि पर्वत की पवित्र मिट्टी का प्रयोग किया जाय l
       बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रभु श्री राम का अयोध्या और चित्रकूट से गहरा नाता है l वनवास काल के दौरान साढ़े बारह वर्ष से अधिक का समय प्रभु श्री राम ने चित्रकूट में ही बिताया l भरत जी प्रभु श्री
राम का राज्याभिषेक करने के लिए सभी तीर्थों का जल लेकर चित्रकूट आये थे और यही जल भरतकूप में छोड़ दिया गया था l मंदाकिनी और कामदगिरि से भी प्रभु श्री राम का अटूट नाता है l अब अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण की तारीख तय हो गई है l 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  पूजन करके राममंदिर का निर्माण शुरू करना है l इस पूजन कार्यक्रम में  प्रयागराज संगम से जल मंगाया जाना है l पूजन कार्यक्रम में भरतकूप और मंदाकिनी का जल तथा कामदगिरि पर्वत की मिट्टी का भी प्रयोग हो इसके लिए बुन्देली सेना यहां से जल और मिट्टी लेकर लखनऊ जाएगी l भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को यह जल और मिट्टी सौंपीं जाएगी और मांग की जाएगी कि प्रधानमंत्री के पूजन कार्यक्रम में इसका प्रयोग किया जाय l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages