मंत्री ने दिखाई हरी झण्डी
अयोध्या, मथुरा, बनारस के लिए होगा बसो का संचालन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सड़क परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मंत्री नागरिक उड्डयन विभाग, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम की तपोस्थली में आज वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री ने चित्रकूट बस स्टेशन का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती
सरकारों ने जातिवाद, परिवारवाद का कार्य किया है, लेकिन प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रहे हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए पूरे देश की जनता को बचाने में प्रधानमंत्री जुटे हैं। बस स्टेशन से जिले की जनता के साथ साथ बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा। चित्रकूट को अयोध्या, मथुरा, बनारस के लिए बसों का संचालन करके जोड़ने का काम किया गया है। डिपो भी बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के लिए 20 हजार करोड रुपए का पैकेज रोजगार सृजन के लिए घोषित किया है। देश व प्रदेश की प्रगति के लिए एक साथ मिलकर कार्य करेंगे।
![]() |
| हरी झण्डी दिखाते मंत्री। |
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भरतकूप से भगवतपुर कोलौहा की तरफ एक बस चलाया जाए। मुख्यमंत्री का सदैव ध्यान चित्रकूट के विकास पर रहता है। मथुरा, अयोध्या की तरह चित्रकूट का नाम हमेशा अवश्य लेते हैं। यहां के विकास के लिए चिंतित रहते हैं। हवाई अड्डा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर आदि विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से कहा कि जो सुविधाएं बस स्टेशन पर लागू है उन्हें जनता को दिया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम क्षेत्र बांदा रोडवेज संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिवहन निगम की कुल 289 साधारण बसों का संचालन किया जाता था जो अब बढ़कर 403 कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। तदोपरांत अतिथियों ने पूजा अर्चन कर बसों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोडवेज परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment