पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया एहसास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया एहसास

एसपी ने थानों का किया निरीक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मानिकपुर कस्बा में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाकडाऊन नियमों का पालन करने की अपील की। इसके बाद थाना में कर्मचारी, अधिकारियों की रात्रि गणना ली गयी। थाना मानिकपुर व मारकुण्डी के विवेचकों का अर्दली रूम किया।
पैदल गश्त करते एसपी।
विवेचनाओं की समीक्षा कर प्रगति देखी। शीघ्र निस्तारण के आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मऊ विजयेन्द्र द्विवेदी, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा, मारकुण्डी थानाध्यक्ष रमेश चन्द्र, वाचक शिवबदन सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages