एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से किया गया आयुष विधा प्रचार-प्रसार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 26, 2020

एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से किया गया आयुष विधा प्रचार-प्रसार

कोविड-19 के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बताये जा रहे है उपाय

उन्नाव, डॉ अंशुमान । विगत दिवस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के प्रकोप के दृष्टिगत सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से  राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि विभाग, उन्नाव द्वारा संचालित आयुष विधा के प्रचार-प्रसार हेतु  एल0ई0डी0 वैन को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न ब्लाकों में रवाना किया था। एल0ई0डी0 के माध्यम से प्रचार-प्रसार से आम जनमानस में आयुर्वेद के उपयोग एवं कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जानकारियां दी जा रही है।

 


 क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि विभाग उन्नाव द्वारा संचालित दो एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से विगत 05 अगस्त से  जनपद के विभिन्न ब्लाकों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारांे आदि स्थलों पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एल0ई0डी0 वैन 25 अगस्त को  मियांगज ,26 अगस्त को नवाबगंज, 27 अगस्त को पुरवा, 28 अगस्त का सफीपुर, 29 अगस्त को सिकन्दरपुर सरोसी, 30 अगस्त को सुमेरपुर तथा 31 अगस्त को उन्नाव सिटी में प्रचार-प्रसार करेगी ।  उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता में काफी मद्दगार साबित हो रही है। कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव हेतु जनजागरूकता ही काफी लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय भी संयुक्त रूप से कोरोना वायरस से निपटने के  भरसक प्रयास कर रहा है। आम जनमानस में दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। चाय के स्थान पर काढ़ा का प्रयोग कराया जा रहा है। यह काढ़ा आसानी से तैयार किया जा सकता है तुलसी, दालचीनी, सोेंठ तथा कालीमिर्च का सम्मिश्रण कर काढ़ा घर में ही तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 04 कप काढ़े के लिये एक चुटकी काढ़ा डालें तथा चीनी नहीं गुड़ का प्रयोग करें। 

      क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे अच्छा उपाय यही होगा कि मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग का पालन ,समय -समय पर साबुन से हाथ धोयें, यदि  कोरोना वायरस के लक्षण लगे तो सम्बन्धित चिकित्सालयों में जाकर  सैम्पलिंग अवश्य करायें। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि विभाग उन्नाव द्वारा संचालित आयुर्वेदिक दवाओं आदि का वितरण जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में कराये जाने की योजना बनी है ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम किया जा सके। क्वारेन्टाइन सेन्टरों एवं एल-1  अस्पतालों  जैसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया ,औरास ,सरस्वती मेडिकल कालेज आदि स्थानों पर सनसमन वटी, हरितिकी रसायन, अणुतेल आदि रोग प्रतिरोधक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण कराया जा रहा है। एल0ई0डी0 के माध्यम से आम जनमानस हेतु आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages