डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर संस्था ने किया आशाओं का सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 26, 2020

डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर संस्था ने किया आशाओं का सम्मान

उन्नाव, डॉ अंशुमान - उन्नाव बिछिया ब्लॉक के मजरा मऊ सुल्तानपुर में एबीएस शिक्षा निकेतन विद्यालय में डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर संस्था परिवार ने आशा बहुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा साथ ही साथ पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर उनके सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था परिवार के पदाधिकारी गण संस्थापक शैलेंद्र पांडेय, प्रवीण शर्मा, वासुदेव गुप्ता, अरुण, राहुल प्रकाश तथा विद्यालय


प्रबंधक ओम प्रकाश जी के नेतृत्व में आशाओं को टीका कर आरती उतार कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रबंधक व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र पांडेय ने कोरोना जैसी महामारी के चलते स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को बहुत महत्वपूर्ण बताया उन्होंने सभी जनमानस से मास्क लगाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages