पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । भाई बहिन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को हर्षोल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाया गया। रक्षा बन्धन पर्व को लेकर सुबह से ही भाई बहिनों में उल्लास देखा गया। शुभ मुहूर्त में बहिनों ने तिलक कर भाईयों की कलाई पर रक्षा कबच बांधकर मुँह मीठा कराया जबकि भाईयों ने भी उपहार देकर सदा रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षा बन्धन पर्व पर ससुराल से मायके आकर बहिनों ने सबसे पहले भगवान की मूर्तियों एवं घरों में बोयी
गयीं भुजरियों पर रक्षा कबच चढ़ाकर भाईयों को राखी बांधी। पर्व पर बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों में उल्लास देखा गया। कोरोना संकट के बाबजूद मिठाई की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही,लेकिन कुछ लोगों ने अशुद्ध खोया व मिलाबट से मिठाई निर्मित होने के डर से घर में बनी मिठाई का स्वाद लेना उचित समझा। कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर रक्षा बंधन पर्व मनाया।
![]() |
| नन्हें भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन। |


No comments:
Post a Comment