चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मुख्यालय स्थित नवीन गल्ला मण्डी में विद्युत कनेक्शन काटने से आक्रोशित व्यापारियों ने मण्डी सचिव कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। मामला इस कदर बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम रामप्रकाश, सीओ सिटी रजनीश यादव, कोतवाल पंकज कुमार पाण्डेय ने व्यापारियों को शांत कराया। इस पर व्यापारियो ने सचिव विपुल सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इसके बाद सांसद आवास पहुंच दुखड़ा सुनाया। आरोप लगाया कि सचिव मनमानी तरीके से चहेतो को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दे रखा है। जबकि विद्युत बिल की वसूली उनसे की जाती है। ऐसे में व्यापारी खासा परेशान है। मामले को लेकर व्यापार मण्डल
![]() |
| नोकझोक करते सचिव व व्यापारी। |
अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता, शिवमंगल सिंह, सत्यनारायण, ब्रजकिशोरी शिवहरे, लक्ष्मी केसरवानी, गिरजा शरण सिंह ने बताया कि मण्डी परिसर में बिजली की चोरी कराई जा रही है। आरोप लगाया कि कर्मचारी रामकरण ने व्यापारियों से अभद्रता की है। इधर सचिव ने आरोप लगाया कि व्यापारियों ने कार्यालय आकर अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट की है। जिस पर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। व्यापारियों ने भी बैठक कर सचिव की तानाशाही रवैए की घोर निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग की है। चेताया कि अगर कार्यवाही न हुई तो हड़ताल को बाध्य होंगें।


No comments:
Post a Comment