भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जलबिहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2020

भगवान श्रीकृष्ण का हुआ जलबिहार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भगवान श्रीकृष्ण के जलविहार महोत्सव को कमेटी के सदस्यों ने भावपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के सेमरदहा के मजरा टेकारी के कमेटी अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव की अगुवाई में

जलविहार कराते ग्रामीण।

मजरावासियों ने ओहन बांध पहुंच कर विधिविधान से पूजन-अर्चन कर श्रीकृष्ण प्रतिमा को जलबिहार कराया। बताया गया कि कोरोना संकट के चलते इस वर्ष मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सुरिजपाल, चन्द्रभान, राजेश यादव, बल्लू यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages