समाचार पत्र वितरक की पहल पर महिला को मिली मदद
फतेहपुर, शमशाद खान । समाचार पत्र वितरक सिराज उद्दीन की पहल पर यूथ आइकान समाजसेवी डा0 अनुराग श्रीवास्तव ने खागा की रहने वाली बेसहारा महिला की पुत्री की शादी में सहयोग के रूप में सामग्री प्रदान की। इस महिला की एक पुत्री की शादी आगामी ग्यारह तारीख को है।
 |
| गरीब महिला को शादी की सामग्री देते समाजसेवी। |
गुरूवार को डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में समाजसेवी यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव को समाचार पत्र वितरक सिराज उद्दीन द्वारा जानकारी दी गई कि खागा कस्बे में एक बेसहारा महिला है। जिसकी तीन बेटियां भी हैं। पति का देहावसान हो चुका है। जिनकी बेटी की शादी इसी 11 तारीख को है। महिला को मदद की बेहद आवश्यकता है। यह जानकारी मिलते ही समाजसेवी डॉ अनुराग ने महिला की मदद की ठान ली और उसे घर बुलाकर 25 किलो आटा, 25 किलो शक्कर, 5 किलो चना की दाल, 2 साड़ी, मिल्टन का वाटर कूलर, डिनर सेट, बाउल सेट, 6 गिलास, जग, 501 रुपये व चांदी का नोट देकर मदद करने का अल्प प्रयास करते हुए बिटिया रीना के नव जीवन मे प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दी। सामग्री पाकर महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा और उसने समाजसेवी समेत सभी के प्रयास की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अनुज, अभिनव श्रीवास्तव, राहत उद्दीन, मो0 राहिल उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment