उन्नाव, डॉ अंशुमान - उन्नाव बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता, संरक्षक व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय अनवार अहमद की जयंती उन्नाव बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी एडवोकेट ने कहा बाबूजी हमारी बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम अधिवक्ता एवं हमारे संरक्षक थे उनके 99 वे जन्मदिन पर हम सभी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं हम अधिवक्ताओं के
हृदय में उनके लिए सदैव स्थान रहेगा। उनके आदर्श स्मरणीय एवं अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी एडवोकेट महामंत्री बृजेन्द मोहन बाजपेई एड. एहतेशाम अली एड.सीताराम वर्मा एड. सतीश त्रिपाठी एड. तेज नारायण त्रिपाठी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment