नोडल अधिकारी ने किया गौशालाओं का निरीक्षण अधीनस्थों को दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2020

नोडल अधिकारी ने किया गौशालाओं का निरीक्षण अधीनस्थों को दिए निर्देश

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । बारिश के मौसम में गौशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक लखनऊ पशुपालन विभाग अनिल कुमार शर्मा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। गौशालाओं में गोबर के पहाड़ व छोटे गौवंशों को अलग रखने के निर्देश दिए नोडल अधिकारी सबसे पहले गल्ला मंडी स्थित कान्हा गौशाला पहुचे। इस दौरान उन्होंने गौशाला के अंदर गोबर के डंप को देख कर नाराजगी जता कर जल्द हटाने के निर्देश दिए उन्होंने गौवंशो के रखरखाव का इंतजाम देख भूसा भंडारण व मवेशियों के लिए बनाए गए कमरों को देखा और व्यवस्थाओं को परखा।

नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गोबर डंप को नीलामी की प्रक्रिया चल रही है बारिश होने की वजह से नीलाम नही हो पाया है छोटे गौवंशों को रखने के लिए अलग से कमरे बनाए गए है जिनमे उनको रखा

कदौरा गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
जाता है देख रेख के लिए एक दर्जन कर्मचारी गौशाला में रहते है। नोडल अधिकारी ने गौशाला में लगाए गए वृक्षारोपण का निरीक्षण किया साथ ही एक वृक्ष भी लगाया उसके बाद उन्होंने ग्राम छौंक स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। बारिश में गौवंशों की देखरेख व उनके प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम को लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण के निर्देश है साथ ही गौशालाओं में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आदेश दिया है। इस मौके पर जिला पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह, नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सचान, लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, सलमान खान, अजय सिंह नसीम खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages