जिलाधिकारी ने रोका अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2020

जिलाधिकारी ने रोका अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन

जिलाधिकारी ने किया एल-वन अस्पताल बनाए गई सी०एच०सी० बिछिया का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दिये मरीजों हेतु समस्त सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने  दिये परिषर में साफ-सफाई रखने के निर्देश

मरीजों को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की असुविधा

 उन्नाव, अजय प्रताप - जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार द्वारा आज विकासखंड बिछिया का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विकासखंड के कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर न होने के कारण नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता सहित जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये उनका स्पष्टीकरण के साथ उनका वेतन रोका गया। विकासखंड में साफ सफाई की व्यवस्था पर्याप्त न मिलने पर खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ पंचायत का वेतन रोका। 

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एल-वन अस्पताल बनाए गए सीएचसी बिछिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी बिछिया के एल-वन अस्पताल में पर्याप्त मेडिकल टीम तैयार करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एल0वन0 हॉस्पिटल में मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। समस्त मेडिकल स्टाफ सहित सारी सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर की साफ-सफाई तत्काल कराते हुये यह सुनिश्चित करें कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए।


 इस दौरान जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमित भर्ती रोगियों के उपचार आदि की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन पानी आदि की व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने कहा  मरीजों को खाने-पीने, उठने बैठने आदि की कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मरीजों का खास ख्याल रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान  मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages