कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रवासियों के लिये आयोजित की कार्यशाला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2020

कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रवासियों के लिये आयोजित की कार्यशाला

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रवासी श्रमिको को सीधे रोजगार से जोड़ने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के क्रम में मंगलवार को कृषि मिलन केंद्र थारियांव में प्रवासी श्रमिको की 8 वीं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे प्रवासी श्रमिको को रोजगार परक सब्जियों की खेती करने के साथ ही कृषि उत्पादों आधारित रोजगार के बारे में जानकारी दी गयी। 

कार्यशाला को सम्बोधित करते वैज्ञानिक।
कार्यशाला का आयोजन कार्यवाहक प्रभारी डॉ. देवेंद्र स्वरूप की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम खाद्य एव प्रसंस्करण द्वारा फलो एव सब्जियों की खेती में रासायनिक खादों के प्रयोग से होने वाली हानियों को बताते हुए जैविक एव कम्पोस्ट खादों को आसानी से बनाये जाने के साथ ही उनके उपयोग से जमीन को उपजाऊ शक्ति बढ़ाये जाने की जानकारी दी गयी। कार्यशाला के दौरान डॉ. साधना वैश्य ने प्रवासियों को संवर्धन प्रसंस्करण एव विपणन की जानकारी देते हुए टमाटर के विभिन्न उत्पादों जैसे टमाटर पाउडर, जैली, अचार व जैम आदि को बनाये जाने की विधियां बताये जाने के साथ ही इसे व्यवसाय के रूप में अपनाये जाने की जानकारी दी गयी। अलका कटियार ने आंवले के प्रसंस्करण की जानकारी दी। वीके सिंह द्वारा सब्जियों की खेती करने व उनके उचित मूल्य मिलने का समय की जानकारी देते हुए उन्नत बीज व जैविक खादों के प्रयोग करने की जानकारी दी। सचिन कुमार शुक्ला द्वारा खाद्य एव प्रसंस्करण के दौरान मौसम का प्रभाव एव बचाव के बाबत जानकारी दी गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages