जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकी, किया गया पूजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2020

जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकी, किया गया पूजन

आधी रात को प्रतीकात्मक जन्म कर किया गया व्रत पारण 

कमासिन, के एस दुबे । कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कृष्ण भक्तों में कृष्ण भक्ति को लेकर काफी उत्साह नजर आया। भक्तगणो द्वारा धार्मिक स्थलों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर भक्ति गीतों के साथ हवन पूजन किया गया। मंदिरों में अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। साथ ही एक दूसरे के बीच सामाजिक सौहार्द ता में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मर्यादा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को कस्बे के प्रमुख थाना परिसर में स्थित बाम्बेश्वर मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसको लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं कस्बे से लेकर गांवों

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजाई गई झांकी
तक धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन में भक्तगण मस्त रहे। कस्बे के ही कामेश्वर नाथ मंदिर में बोल बम के भक्तो द्वारा श्री कृष्ण जन्म का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में सैकड़ों लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में भक्तों के द्वारा आयोजित संकीर्तन मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देर रात तक कीर्तन भजन गाकर उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण भक्त जनों द्वारा सुबह से ही मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य सजावट की गई थी। थाना परिसर में बाम्बेश्वर मंदिर के प्रमुख राजीव तिवारी, मनोज बेलौहा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। बुधवार को श्री कृष्ण भगवान का विधि-विधान के साथ हवन पूजन किया गया।और प्रसाद वितरण के साथ देर रात बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी तरह कामेश्वर नाथ मंदिर के प्रमुख अवधेश कुमार ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही कृष्ण जन्म को लेकर तैयारियां
राधा किशन के रूप में बच्चे
शुरू की गई थी। शाम को दीप प्रज्वलित कर भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन श्री कृष्ण जन्म के समय तक किया गया। इस दौरान सभी ने दीप जलाकर जलाकजलाकरजोरजो कि देर भगवान श्री कृष्ण की आरती पूजन किया। देर रात जन्मोत्सव भव्य कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ। वहीं भजन कीर्तन के सुप्रसिद्ध गायकों ने भक्ति भजनों से समां बांध दिया। प्रभु श्री कृष्ण के जन्म के समय भाजपा विधायक चंद्रपाल कुशवाहा अपने दल बल के साथ बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भक्ति गीतों का लुफ्त उठाया। वहीं उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव हेतु सजाई गई झांकियों का अवलोकन किया। झांकियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रबंध कमेटी को आर्थिक सहयोग में मुद्राएं भेंट कर कार्यक्रम की प्रशंसा की।  तत्पश्चात कृष्ण जन्म आरती बाद उन्होंने अपने सहयोगियों सहित प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने विधायक की अगवानी की। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages