सपा जिलाध्यक्ष ने सभी से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया
बांदा, के एस दुबे । गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवाओं का जमावड़ा रहा। दूसरे दलों से नाता तोड़कर आए आधा सैकड़ा से ज्यादा युवाओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा जिलाध्यक्ष के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने नए कार्यकर्ताओं का जोरदार तरीके से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया है।
![]() |
| सपा में शामिल हुए युवाओं के साथ जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव |
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन मोहन साहू, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव राजू आदि उपस्थित रहे। उधर, बुधवार को सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी की अगुवाई में आधा सैकड़ा युवाओं ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा का दामन छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का जोरदार स्वागत किया।


No comments:
Post a Comment