कन्या फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित पिता ने मांगी मदद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2020

कन्या फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित पिता ने मांगी मदद

फतेहपुर, शमशाद खान । लगभग ढाई माह पूर्व शौचक्रिया के लिए गई किशोरी घर वापस लौटकर नहीं आयी। जिस पर पीड़ित पिता ने कन्या फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 आसिफ से मिलकर पुलिस व प्रशासनिक मदद दिलाये जाने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित पिता को भरोसा दिलाया कि वह अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराकर किशोरी को ढूढ़ने का प्रयास करेंगे। 

कन्या फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 आसिफ को असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव निवासी बादल पुत्र शमशुल हक ने एक पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कुरैशा 25 मई की दोपहर लगभग दो बजे शौचक्रिया के लिए बाहर गयी थी जो आज तक लौटकर नही आयी। उसने असोथर थाने में इसकी जानकारी भी दी थी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नही की। वह थक हारकर निराश हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि आठ अगस्त को उसकी पुत्री ने फोन करके बताया कि वह बहुत बुरे हाल में है। उसको झुल्लू, मनोज पुत्रगण

राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र देकर मदद की गुहार लगाता पीड़ित पिता।
लोटन, लोटन व बोधन पुत्रगण शिवबली निवासी ग्राम कछरा थाना किशनपुर चार पहिया वाहन से आये और उसे पकड़कर ले गये हैं। पुत्री ने यह भी बताया कि पड़ोस में रहने वाले परदेशी पुत्र बिल्लू की पुत्री राजरानी ने फोन करके उसको पकड़वाने में मदद की है। यह लोग मारते-पीटते हैं और शारीरिक व मानसिक शोषण भी करते हैं। बोधन ने उसको खाने में जहर देकर मारने का भी प्रयास किया। आये दिन जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पुलिस व प्रशासनिक मदद दिलाकर मुकदमा दर्ज कराये जाने की गुहार लगायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया कि उसकी पुत्री को घर वापस लाने के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे। अधिकारियों से मिलकर मामले की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराये जाने का प्रयास किया जायेगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages