अली संस्था के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना महामारी से जन समुदाय के मध्य उपजी विभिन्न तरह की समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या खाद्यान्न की है क्योंकि रोजाना कमाने खाने वाले वंचित समुदाय का रोजगार रूक गया है। ऐसी स्थिति में समाजसेवी संगठनों की जिम्मेदारी राहत पहुचाने के प्रति बढ़ जाती है। नेहरू युवा संगठन टीसी विगत चार माह से कोरोना संक्रमण काल में लगभग एक हजार जरूरतमंद समुदाय को राहत सामग्री का लाभ दे चुका है।
यह बात नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने डाॅ0 सत्यनारायण भारती विद्यालय अरबपुर में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होनें कहा कि आज संस्था के राहत कार्यक्रम का सहयोग लखनऊ स्थित आली संस्था ने किया है। संस्था ने 50 वंचित समुदाय, एकल, विधवा एवं वृद्ध महिलाओं को आटा, चावल,
![]() |
| जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित करते संगठन के पदाधिकारी। |


No comments:
Post a Comment