मंदिर की नवनिर्मित बाउण्ड्री एवं द्वार का सीओ ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2020

मंदिर की नवनिर्मित बाउण्ड्री एवं द्वार का सीओ ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले वर्ष शहर में चलाये गये अतिक्रमण अभियान में पटेलनगर चैराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर की बाउंड्री एवं मुख्य द्वार ध्वस्त होने पर श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा पुनः भव्य निर्माण पूरा कराया गया। जिसका मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आपसी दूरी बनाकर उद्घाटन किया गया। 

मंदिर की बाउण्ड्री एवं द्वार का उद्घाटन करते सीओ केडी मिश्रा।
मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पहले से अब मंदिर का मुख्य द्वार भव्य एवं विशाल निर्मित होकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान के तहत यह मंदिर तोड़ा गया था। जिसे भक्तों एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से पूरा किया गया है। यदि यह मंदिर सर्वप्रथम न तोड़ा गया होता तो जिला प्रशासन को अन्य धार्मिक स्थान हटाने में परेशानी एवं संकोच होता। शुभ अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ तथा सभी लोगों को निशुल्क मास्क भी वितरित किए गए। अपने संबोधन में पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्र ने सनातन संस्कृति व धर्म में आस्था व्यक्त करते हुए ट्रस्ट द्वारा सर्वप्रथम स्वयं मंदिर तोड़े जाने की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला, स्वामी रामाश्रय आर्य, करण सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा, बलराम सिंह, गोरेलाल दीक्षित, अनिल शुक्ला, रवि प्रकाश दुबे, रितिक अवस्थी, बाबू तिवारी, संतोष नेता, राजू मौर्य, स्वामी गया प्रसाद, स्वामी रामानंद एवं स्वामी भंडारी ने भाग लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages