पार्टी की नीतियों की बारीकी समझाई
हमीरपुर, महेश अवस्थी । वर्चुवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया ।
उन्होंने कहा कि कोरोना आज पूरे विश्व में दहशत फैला चुका है। मोदी जी के आह्वान पर सावधानी ही इलाज है , 2 गज की दूरी , मास्क है जरूरी स्लोगन , जनता कर्फ्यू , लॉक डाउन सहित तमाम प्रकारों से देश की जनता को सावधान किया । कोरोना से संघर्ष करते हुए विजय की ओर हमलोग अग्रसर है। इसके लिए मोदी जी जैसा नेतृत्व उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इसी का नतीजा है कि 135 करोड़ की आबादी का देश आज बदतर स्थिति में पहुंचने से बचाया जा सका। इस दौरान हमारे व्यापार, उद्योग, रोजगार ,बाजार सब बुरी तरह प्रभावित हुए ,परंतु इन सब को संभालने के लिए मोदी की केंद्र सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज संजीवनी का काम कर रहा है। इस दरमियान 80 करोड लोगों को राशन की व्यवस्था की गई है। 8 करोड़ 70 लाख किसानों को किसान
सम्मान निधि पहुंचाई गई है। 20 करोड़ महिलाओं के धन खातों में ₹500 की आर्थिक मदद कर महिलाओं के जनधन खाते पर हंसी उड़ाने वाले लोगों को जोरदार तमाचा है। कोरोना महामारी काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों को मैं दिल से नमन करता हूं ।भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मोदी जी ने 370 धारा हटा कर जम्मू कश्मीर का समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त किया है ।जहां आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। मुस्लिम महिलाओं की सम्मान की रक्षा करते हुए तीन तलाक से अभिशाप से मुक्ति दिलाई है। 35 लाख प्रवासी श्रमिकों को 15 दिन का निशुल्क भोजन तथा ₹1000 की आर्थिक सहायता देते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को साकार कर रही है ।मोदी सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।
जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता ,संचालन कर रहे जिला महामंत्री गणेश यादव,नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद व जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी भाजपा किशन व्यास, रोहित गुप्ता, लक्ष्मी रतन साहू, जगदीश प्रसाद व्यास, नरवेंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे|


No comments:
Post a Comment