सीओ सिटी को बनाया गया मंडल के इकलौते थाने का नोडल अधिकारी
बांदा, के एस दुबे । अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। साइबर अपराध को रोकने के लिए मंडल का इकलौता साइबर थाना पुलिस लाइन में खोला गया है। इसका नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाते हुए थाना प्रभारी और सह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एक मामला भी दर्ज किया गया है। आईजी ने मामले का निस्तारण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
![]() |
| साइबर थाने का फीता काटकर शुभारंभ करते आईजी के. सत्यनारायण |
शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस लाइन्स में मण्डल साइबर क्राइम थाने का शुभारम्भ किया गया है। थाने का नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र को बनाया गया। जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक मो0 फहीम अख्तर, उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव, कम्प्यूटर आपरेटर सहित 02 महिला आरक्षियों तथा 03 पुरू़ष आरक्षियों को नियुक्त किया गया है। बताया गया कि मण्डल के जनपदों में एक लाख रूपये से ऊपर होने वाली आनलाइन ठगी पर पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा और विवेचना की जाएगी। एक लाख रूपये से नीचे होने वाले साइबर अपराधों पर जनपद स्तर के साइबर सेल कार्यवाही करते हैं। अब तक होने वाले अपराधों में जनपद बांदा में संचालित साइबर सेल द्वारा ऐसे 06 प्रकरणों में पीड़ितों को उनका पैसा वापस कराकर सराहनीय कार्य किया गया है।
गौरतलब है कि मण्डल के पहले साइबर अपराध थाने पर अभियोग पंजीकृत कराने वाले घनश्याम यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी ग्राम बेन्दा थाना तिन्दवारी द्वारा फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में अंकित मोबाइल नंबर में संपर्क किया तो बोलेरो कार 02 लाख रूपये में खरीदना तय हुआ। विज्ञापन डालने वाले द्वारा तय होने के बाद अपराधी से संपर्क टूट गया तथा ठगी का एहसास होते ही तहरीर देकर रिपोर्ट लिखवाई। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार काम कर रही थी, लेकिन अब मंडल स्तरीय साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन में खोला गया है। गौरतलब हो कि चित्रकूटधाम मण्डल के जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा तथा हमीरपुर में अब तक साइबर सेल संचालित हैं, जिनमें समय-समय पर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काफी प्रयास किये जाते हैं लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक कार्यवाही करना तथा साइबर अपराध करने वाले अपराधियों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।


No comments:
Post a Comment