शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । रक्षा बंधन के अवसर पर मेला बाग स्थित कृष्णा विहार में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में पौधारोपण और राखी बांधकर पौधे की सुरक्षा हेतु संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया । संस्था सचिव रामप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में औषधीय पौधे रोपित किए गए । इसके अलावा राखी बांधकर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया । साथ ही बहनों को उपहार में पौधे भेंट किए गए पर्यावरण के प्रहरी राम प्रकाश गुप्ता ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पेड़ पौधों से हमें बड़ी सीख मिलती है और पेड़ जीवन जीने के लिए पेड़ प्राणवायु ऑक्सीजन काफी मात्रा में प्रदान करते हैं । पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधे बड़े ही सहायक होते हैं । पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अजब सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यावरण के प्रति जागता जागेगी । इस अवसर पर डॉ पीके विश्वास, रीता विश्वास, स्वदेशी संस्था के डॉ बीना यादव, पुष्पेंद्र सिंह बघेल, नीरज राजपूत आदि उपस्थित रहे । अंत में संस्था सचिव आरपी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
Monday, August 3, 2020
पौधों को राखी बांधकर सुरक्षा लिया संकल्प
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment