पुलिस महानिरीक्षक ने थाना जसपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2020

पुलिस महानिरीक्षक ने थाना जसपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

बाँदा, के एस दुबे - आज मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्य नारायाणा द्वारा थाना जसपुरा जनपद बांदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में थाना कार्यालय अभिलेख, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, थाना मालखान, महिला/पुरुष हवालात आदि को चेक किया गया, महोदय द्वारा थाने के आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों में कृत कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली गई, थाने पर आने वाले आगंतुकों से शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनकी आवश्यक कार्यवाही/मदद करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

थाने पर सफाई रखने एवम् थाने की मेस में बन रहे भोजन में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए । थाने पर खड़े माल मुकदमाती वाहनों को दिए गए निर्देशों के अनुरूप डिस्पोजल कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाने के शस्त्रों को चेक किया गया साथ ही थाने के कान्स्टेबल/महिला कास्टेबल से शस्त्र को खुलवाकर चेक किया गया। Covid-19 डेस्क को चेक किया गया व  covid-19 वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने एवम् समय समय पर हाथो को साफ करने साथ ही आपस में उचित दूरी बनाए रखने हेतु बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages