13 अगस्त से जनपद के बच्चों को वैक्सीन देने की होगी शुरुआत
फतेहपुर, शमशाद खान । कई जनपदों में पीसीवी वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद जनपद के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाये जाने के लिये 13 अगस्त से टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी। जिसमें शिशुओं को डेढ़ माह साढ़े तीन माह व नौ माह में वैक्सीन का टीकाकरण कर निमोनिया, मेनिन जाइटिस, सेफ्टीसीमिया एवं कान सम्बन्धी संक्रमण आदि रोगों से बचाया जा सके। उक्त बाते पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने कही।
मंगलवार को तुराबअली का पुरवा स्थित सीएमओ कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कई जनपद में पीसीवी वैक्सीन का सफल परिक्षण होने के बाद जनपद में 13 अगस्त से वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पीसीवी वैक्सीन से न्यूमोकोकस बैक्टीरिया से होने वाली गंभीर रोग जैसे निमोनिया, मेनिनजाइटिस, सेफ्टीसीमिया एवं कान सम्बन्धी
 |
| पत्रकारों से बातचीत करते सीएमओ डा0 सूर्य प्रकाश अग्रवाल। |
संक्रमण से बचने में मदद मिलेगी। साथ ही बताया कि प्रत्येक वर्ष देश मे जीरो से पांच वर्ष के 36 लाख बच्चों को निमोनिया होता है। जिसमे से 5.6 लाख बच्चों को निमोनिया न्यूमोकोकस के कारण होता है। जिसमें से प्रत्येक वर्ष 3.5 लाख बच्चों की मृत्यु हो जाती है। मरने वालों बच्चो में 1.05 लाख बच्चे की मौत का कारण न्यूमोकोकास निमोनिया होता है। वर्ष 2017 से प्रदेश के 19 जनपदों में वैक्सीन के टीकाकरण का प्रयोग किया जा रहा है। सफल परिणाम के बाद जनपद समेत प्रदेश के शेष 56 जिलों में भी प्रयोग शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन का टीकाकरण की डोज शिशुओं को प्रथम बार डेढ़ माह, साढ़े तीन माह व नौ माह की आयु में बूस्टर डोज दी जायेगी। बाजार में बिकने वाली वैक्सीन की कीमत तीन से चार हजार है जबकि सरकारी सप्लाई में दवाई आठ सौ रुपये की है। आमजनों के लिए सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि दाई जांघ पर वैक्सीन लगने से बुखार आना, इंजेक्शन लगने वाले स्थान पर सूजन आदि हो सकती है। जनपद में एक माह में 6397 बच्चों को वैक्सीन दी जायेगी। साथ ही बताया कि इस योजना के साथ इसी दिन बीएसपीएम योजना भी शुरू की जायगी। जिसमे 9 माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवाई दी जायेगी। इस योजना में 33300 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। इस मौके पर एसीएमओ डा0 संजय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment