फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर व प्रबन्धक ने एक बार फिर नई पहल की शुरूआत करते हुए कोरोना योद्धा पुलिस उपाधीक्षक नगर कपिल देव मिश्रा के आवास पहुंचकर उनके राखी बांधकर जहां रक्षा का वचन लिया वहीं कोरोना काल के दौरान उनके किये गये कार्यों पर प्रशंसा की। सीओ सिटी ने भी डायरेक्टर एवं प्रबन्धक का आभार जताया।
 |
| कोरोना योद्धा सीओ सिटी को राखी बांधती सीपीएस की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव। |
बताते चलें कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। शहर क्षेत्र में भी प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस संक्रमणकाल के दौरान जिले की पुलिस ने काफी हद तक लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इसी कड़ी में कोरोना योद्धा के रूप में सामने आये सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा के आवास पर रक्षाबंधन के मौके पर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव व प्रबन्धक रेखा श्रीवास्तव पहुंची और सीओ सिटी की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। डायरेक्टर मिस श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान सीओ सिटी ने जिस तरह से पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षात्मक पुलिस व्यवस्था करके जनमानस को सुरक्षित रखा यह बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होने सीओ सिटी के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होने लोगों का आहवान किया कि कोरोना के समय खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होने सीओ सिटी का मुंह भी मीठा कराया। सीओ ने डायरेक्टर व प्रबन्धक का भी आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment