लव जिहाद के मामलों को लेकर नाराज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अब सबक सिखाने की ठान ली है। मंगलवार को आइजी और एसएसपी से मिलकर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की और बताया कि शहर में ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही इनपर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, अगर प्रशासन मदद नहीं करेगा तो बजरंग दल खुद ऐसे लोगों को सबक सिखाएगा।
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- मंगलवार को विहिप व बजरंग के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात की। विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि लव जिहाद के मामले कानपुर में लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरह के मामलों पर रोक भी लगनी चाहिए और कार्रवाई कर का दोषियों को दंडित भी करना चाहिए। विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना के ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकेंगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता एेसे लोगों को सबक सिखाएंगे।
प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने कहा कि कल्याणपुर, किदवई नगर, चकेरी, पनकी थाना क्षेत्रों में षड़यंत्र रच कर लड़कियों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। उनके साथ रविशंकर शुक्ला, आशीष गुप्ता, हेमंत सेंगर, पंकज शुक्ला, अमरनाथ, नरेश तोमर, सोमेंद्र बनर्जी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, धनराज राजपूत, दिलीप बजरंगी, कृष्णा तिवारी, अभिषेक दीक्षित, शुभम् पटेल, शिवम सैनी रहे।


No comments:
Post a Comment