बदौसा, के एस दुबे । कस्बे के अतिमहत्तवपूर्ण व सबसे व्यस्त स्थान फतेहगंज तिराहा बदौसा बस स्टैंड तिराहे पर ग्राम पंचायत दुबरिया द्वारा राज्य वित्त आयोग से मिनी हाईमास्क लाइट लगा कर रोशन किया। जिससे स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की प्रशंसा की है।
 |
| ग्राम पंचायत दुबरिया द्वारा लगाई गई लाइट |
आपको बता दें कि बदौसा फतेहगंज तिराहा प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग व मध्य प्रदेश के खजुराहो सतना इत्यादि शहरों को भी जोड़ने वाला यह तिराहा ग्राम पंचायत दुवरिया विकास खण्ड नरैनी में स्थित है। यहां पर ग्राम पंचायत दुबरिया द्वारा मिनी हाईमास्क लाइट लगवाने से रात्रि पहर आने जाने वाले यात्रियों को काफी हद तक सुरक्षा का अनुभव मिलेगा। हाईमास्क लाइट का उद्घाटन युवा समाजसेवी बफात अली शेख द्वारा किया गया। इस मौके पर जयप्रकाश पटेल, अमजद खान, राजू पटेल, तौहीद खान, मुस्तकीम खान, अंशुल गुप्ता व तमाम दुकानदार तथा कस्बाई लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment