बांदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ ने श्रीराम मंदिर निर्माण कारसेवक, कोठारी बंधु समेत शहीद हुए संत एवं ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज को श्रद्धांजलि दी। श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख अगुवाकर महंत अवैधनाथ महाराज का विस्तार से कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और 5 अगस्त को घर घर दीपक जलाने की अपील की गई।
नगर अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिला अध्यक्ष शिवविलाश शर्मा ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए सभी रामभक्तों समेत कारसेवक कोठारी बंधु एवं ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज को श्रद्धांजलि देते हुई नमन किया और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि श्रीराम मंदिर कारसेवा करने का सौभाग्य
गोलीकाण्ड से लेकर विवादित ढांचा ढहाने का प्राप्त हुआ। जो हम सबके समक्ष श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने जा रहा है। 5 अगस्त को घर घर में दीपक जलाकर महा दीपोत्सव मनाये तभी शहीद राम भक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सुनील तिवारी जिला संयोजक, जिला मंत्री श्यामलाल यादव, श्रीराम यादव, तहसील संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री, तहसील मंत्री उदय शर्मा, नगर संयोजक बसंत तिवारी, नगर प्रभारी अशीष सोनी, विवेक सिंह गौरक्षा नगर अध्यक्ष ने विचार रखकर सभी शहीद राम भक्तों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जीतू, संदीप, गिरिराज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| महंत अवैधनाथ महाराज को श्रद्धांजलि देते पदाधिकारीगण |


No comments:
Post a Comment