ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 4, 2020

ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

कमासिन, के एस दुबे । सोमवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। शनिवार और रविवार को प्रदेश शासन ने दो दिवसीय लॉकडाउन घोषित कर रखा है। किंतु कस्बे में रविवार को इस लाकडाउन के बीच राखी और मिष्ठान विक्रेताओं को जहां अपने प्रतिष्ठान खोलने की छूट प्रदान थी तो वही आमजन को इस लाक डाउन में भी सोमवार को रक्षाबंधन के दृष्टिगत रख स्थानीय प्रशासन द्वारा वाहनों के बेरोकटोक आवागमन और क्रय की सहूलियत प्रदान की गई। जिस कारण रक्षा पर्व की तैयारी और खरीदारी में लोगों की भारी भीड़ रही।
भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन
रविवार को साप्ताहिक दो दिवसीय लाकडाउन के दूसरे दिन मिष्ठान, राखी की दुकानें खोलने और क्रय करने की आमजन को छूट के कारण सड़कों पर लाकडाउन में पूर्व की भांति सड़कों पर पसरा सन्नाटा का दृश्य देखने को नहीं मिला। लोगों की आवाजाही बनी रही। तमाम वहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए राखी की खरीदारी की। तो भाई का मुंह मीठा करने को मिठाई और पूजा करने की सामग्रीयो की खरीदारी करती रही। कुछ विशेष दुकानदारों को दी गई छूट का लाभ अन्य सामग्री विक्रेता दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले रहे।कस्बे में सदियों पुरानी चली आ रही परंपरा के तहत रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांध रक्षा का वचन लिया। इस वर्ष करोना के भय के बीच भी रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages