कांग्रेसियों ने तहसीलों में प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में तहसीलों पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को सौंपा हैं।
बुधवार को कर्वी तहसील में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, राजापुर तहसील में जिला उपाध्यक्ष रंजना पाण्डेय, मऊ तहसील में जिला महासचिव संतोष पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय किसान यूरिया खाद के लिए सुबह से लाइन लगा कर खड़े रहते है। लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी का
![]() |
| ज्ञापन सौपते कांग्रेसी। |
सामना करना पड़ रहा है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेसजन आंदोलन करेगे। उपाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने कहा की किसान अन्ना पशुओं से परेशान है। सरकार इनकी रोकथाम करने में पूरी तरह से विफल है। जनपद में बिजली की भारी समस्या है। लो वोल्टेज होने के कारण पाठा क्षेत्र मारकुंडी आदि कई इलाकों में बिजली की भारी समस्या आए दिन बनी रहती है। किसान की हालत बदहाल है। सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है। सड़कें खस्ताहाल व कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चैथा स्तंभ पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर अवधेश करवरिया, जितेन सोनकर, डॉ रजनीश पाण्डेय, जितेंद्र गोस्वामी, कामता द्विवेदी, विनय सिंह चैहान, नरेंद्र मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, राजकुमार प्रजापति, अनिल पाण्डेय, विपिन, उमा शंकर शुक्ला आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment