उन्नाव, डॉ अंशुमान - सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव त्रिवेदी ने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। नामांकन में जिला अध्यक्ष श्री राज किशोर रावत, मनीष जयसवाल एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संजीव त्रिवेदी इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला आईटी
प्रमुख के पद पर थे इसके बाद वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी मीडिया संपर्क प्रमुख हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद हेतु अपना उम्मीदवार बनाया है।


No comments:
Post a Comment