पशु टीकाकरण अभियान टीम को डीएम ने किया रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2020

पशु टीकाकरण अभियान टीम को डीएम ने किया रवाना

जनपद में आठ लाख दस हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजनांतर्गत एमएमडी-सीपी 26 वां चरण खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन परिसर से टीम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीम गाँव-गाँव जाकर प्रत्येक पशुपालक के पशुओं महिसवंशी/गौवंशो) का निःशुल्क टीकाकरण एवं टैगिंग का कार्य करेगी। जिसमे पशु का यूनिक कोड का निर्धारण किया जायेगा। मंगलवार से शुरू होने वाला यह अभियान एक माह

टीम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते डीएम संजीव सिंह।

तक चलेगा। पशुओं की टैगिंग एवं टीकाकरण का कार्य 600 चयनित वाक्सिनेटर एवं सहायकों के माध्यम से किया जाएगा। सुपरवाइजर, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी के देख-रेख में पशुओं की वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। टीकाकरण के लिये जनपद में आठ लाख दस हजार पशुओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमे महिसवंशी/गौवंशी पशुओं को टीकाकरण एवं टैगिंग की जाएगी। इस मौके पर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके शर्मा, नोडल अधिकारी पशु चिकित्सा डॉ0 विनोद सचान, डिप्टी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एसके तिवारी सहित प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages