शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही केन्द्र व प्रदेश सरकार: साध्वी
फतेहपुर, शमशाद खान । 69 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ होने पर जिले में दो दिनों तक चली काउंसलिंग के बाद शुक्रवार को 508 अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिले के 479 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।
![]() |
नियुक्ति पत्र दिखाते अभ्यर्थी एवं पीछे खड़े मुख्य व विशिष्ट अतिथि। |
कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विशिष्ट अतिथि के रूप मंे खागा विधायक कृष्णा पासवान, बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू, सदर विधायक विक्रम सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। जिले में चयनित 508 अभ्यर्थियों में 29 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। जिससे कुल 479 अभ्यर्थियों को केन्द्रीय राज्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से लबरेज हो गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार शिक्षकांे के हित मंे लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि समय-समय पर नियुक्तियां निकालकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विपक्षी केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से बौखला गये हैं। इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होने कहा कि आगे भी युवाओं को रोजगार देने का काम सरकारों द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment