बांदा, के एस दुबे । गुरुवार देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय तुलसी स्वरूप होटल में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने अवगत कराया कि विगत दिनों अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमित गुप्ता मनीष के ताऊ केदारनाथ गुप्ता जी और अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजू त्रिपाठी राज के पिता नीलकंठ त्रिपाठी जी का निधन हो जाने पर उनके चित्रों में माल्यार्पण किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रहकर
![]() |
| सभा में चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते पदाधिकारीगण |
ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, जिला महामंत्री अमित सेठ भोलू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, मंडल महामंत्री प्रदीप जडिया, नगर महासचिव अमित गुप्ता मनीष, उपाध्यक्ष अजय समाजसेवी नईम नेता जी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, कमलेश चैरसिया, राधे गुप्ता एसीसी, राजेश निषाद, युवा जिला अध्यक्ष सुरेश कान्हा, मोतीलाल अग्रवाल सर्राफ, दौलत गुप्ता, मोतीलाल रिछारिया, प्रेम प्रकाश अवस्थी, शिवा सेन, बब्बू भाई, राजेश गुप्ता पीडी, रामजी गुप्ता नमक वाले आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment