चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कोरोना काल के संकट में सेवाएं देने वाले समाजसेवी व पत्रकारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है।
गुरुवार को मुख्यालय के बस स्टैन्ड स्थित होटल में आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता व कामतानाथ के महंत मदन गोपाल दास ने कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी व पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान
![]() |
| समारोह में मौजूद पदाधिकारी। |
सेनेटाइजर, मास्क भी बांटे गए। महंत ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह पत्रकारों व समाजसेवी संगठनों ने बिना भय कार्य किया है वह साहसिक व सराहनीय है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि देश में कोरोना महामारी का भयावह संकट था। पूरी तरह जनजीवन थम गया था। ऐसे में कोरोना योद्धा के रूप में समाजसेवी व पत्रकारों ने अहम भूमिका निभाकर लोगों की मदद की। लगातार लोगों को जागरुक करते रहे। यह कार्य बेहद प्रशंसनीय है। इस मौके पर हड्डू दादा, पप्पू जायसवाल, सुनील जायसवाल, रामप्रकाश केसरवानी, विनोद प्रिंस, शेषू जायसवाल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment