सदर अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की तैनाती कराने की उठायी मांग
फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद के अन्तर्गत आने वाले टोल प्लाजा में फैली अराजकता एवं अव्यवस्थाओं समेत जिला चिकित्सालय में मेडिकोलीगल में आ रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को फतेहपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोनों समस्याओं का समाधान कराये जाने की आवाज बुलन्द की।
फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवई में पदाधिकारी सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सांैपा गया। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को भी ज्ञापन दिया। जिला अस्पताल में पिछले लगभग ढाई वर्ष से मेडिकोलीगल की अव्यवस्था के चलते पत्रकारों ने डीएम से निजी तौर पर शासन स्तर पर पत्राचार करके रेडियोलॉजिस्ट की नियमित तैनाती की भी मांग की गई। पत्रकारों ने बताया कि लंबे
![]() |
| डीएम को ज्ञापन सौंपते फतेहपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी। |
समय से फतेहपुर के मामले कौशांबी जैसे अपेक्षाकृत छोटे से जनपद में स्थानांतरित किए जाते हैं, जहां के लिए आवागमन अत्यंत जटिल है और कानूनी तौर पर मेडिको लीगल की आवश्यकता के बावजूद यहां पर इस मामले को अनदेखा किया जाना शासन का फतेहपुर के प्रति उपेक्षापूर्ण बर्ताव ही कहां जायेगा। पत्रकारों की मांग पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में आश्वासन दिया कि टोल प्लाजाओं में वहां तैनात कर्मचारियों को नियमित यूनिफॉर्म पर रहने और नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों को स्थानीय वाहनों में आवागमन के दौरान टोल फ्री रखने के भी निर्देश देने का आश्वासन दिया। पत्रकारों की मांग पर प्रशासन ने जनपद के दोनों टोल प्लाजा में नियमित फोर्स तैनात कराने और नियमित जांच कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर संरक्षक मंडल के सदस्य गोविंद दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सिंह, महासचिव प्रमोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला व विनोद मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, सुजान सिंह, शकील अहमद सिद्दीकी, भूपेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, दीपू मौर्य, सुनील मौर्य, अमन दोसर आदि पत्रकार एवम छायाकार बंधु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment