मंत्री रामकेश निषाद को पूजन सामग्री भेंट कर दर्ज कराया विरोध
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में बुधवार को जल शक्ति राज्यमंत्री एवं तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शुल्क वापस लेने की मांग की और मंत्री को 2000 रुपये मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “यूपीआई टैक्स रोल बैक, रोल बैक” और “कांग्रेस लाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि
केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई के कुछ व्यापारी लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल एवं सुलभ बनाए रखने के लिए प्रस्तावित शुल्क को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के अनुसार ₹2,000 तक के व्यापारी UPI भुगतान और व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेन-देन पर शुल्क नहीं लगाया जाएगा तथा अधिकांश P2M लेन-देन शुल्क से बाहर रहेंगे। वहीं कांग्रेस इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे “UPI टैक्स” बता रही है। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महासचिव शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी एडवोकेट, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment