दीपावली के बाद शुरू होगी शूटिंग, 25 अक्टूबर को लखनऊ में होगा मुहूर्त व पोस्टर लांच
फतेहपुर, मो शमशाद । भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही हिंदी-अवधी फीचर फिल्म गंगा गोमती की शूटिंग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म की शूटिंग लोकेशन का जायजा लेने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील रॉकी अपनी टीम के साथ फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म के लेखक रविंद्र दुधानी व अहम भूमिका निभा रहे अनीस खान के साथ फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों और संवादों को लेकर चर्चा की। फिल्म का भव्य मुहूर्त एवं फाइनल पोस्टर लांच 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है। इसके बाद दीपावली के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
![]() |
| कलाकारों से मुलाकात करते अभिनेता सुनील। |
फिल्म में बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों के अहम भूमिकाओं में नजर आने की जानकारी दी गई है। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, दिल्ली व मुंबई की विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी। फिल्म की कहानी रविंद्र दुधानी ने लिखी है, जबकि कैमरा संचालन बंसीधर चौधरी और निर्देशन एवं कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी सुनील मोटवानी संभालेंगे। फिल्म में अभिनय करने के इच्छुक पुरुष एवं महिला कलाकार अपनी प्रोफाइल की पूरी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 8707038023 पर भेज सकते हैं। प्रोडक्शन की ओर से कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है।


No comments:
Post a Comment