995 वीं रैंक प्राप्त की एवं पाॅलीटेक्निक जेईई में प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के छात्र मानव सिंह के आईआईटी जेईई के 995 वीं एवं पालीटेक्निक में प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर विद्यालयमें शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अबसर पर मानव के पापा डॉ कमलेश बाबू को भी माला पहनाकर कर एव मिठाई खिला कर सम्मानित किया। प्रबन्धक इं. अजय इटौरिया जी ने छात्र की आईआईटी-जेईई 2020 में सफलता पर वधाई देते हुए बताया कि एल्ड्रिच के बच्चे हमेशा नये कीर्तिमान स्थापित करते है। विद्यालय विगत 15 वर्षो से जिले मे शिक्षा के क्षेत्र अपनी धाक बनाये है। एल्ड्रिच का प्रबंधन तंत्र, बच्चों को अनुशासित शिक्षा के साथ प्रोत्साहित कर बच्चों के कैरियर को तराश रहा है।
![]() |
| सफलता पर छात्र मानव को मिठाई खिलाते विद्यालय प्रबंधक इं. अजय इटौरिया। |
मानव ने आईआईटी- जेईई 2020 मे 995 वी रेंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त की। और जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त मानव सिंह ने पाॅलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा मे प्रदेश की वरीयता सूची मे विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया ज्ञात हो इसी वर्ष छात्र ने 12 की सीबीएसई 2020 की परीक्षा में 95 फीसद अंक प्राप्त किये। प्रतिभावान छात्र मानव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं स्कूल के अध्यापकों को दिया। मानव ने बताया कि विद्यालय के प्रबन्धक इं. अजय इटौरिया जिन्होने हमेशा हमे प्रोत्साहित किया। मानव ने बताया कि कभी कभी हमारे नम्बर हमारी तैयारी के अनुसार न आने पर हम निराश हो जाते थे तो उस दौरान हमेशा हमारा मार्ग दर्शन किया और आज हम सफल रहे। हम अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे, प्रधानाचार्या के सख्त अनुशासन एव आशीष सर के मोटीवेशन, कम्पटीशन प्रोब्लम सोलविंग के लिए पुरुषोत्तम सर, शिव शर्मा सर, का सहयोग रहा। मंै अपने सभी छोटे भाई बहिनांे से कहना चाहता हूँ कि कक्षा 9 से नियमित और अनुशासन के साथ स्कूल पढ़ने जाना, घर पर नियमित पढ़ाई करने से भी हम आईआईटी में सफल हो सकते है। सभी की यह धारणा कि कोचिंग के बिना सफल हो नहीं सकते येे सही नहीं है।


No comments:
Post a Comment