उरई (जालौन), अजय मिश्रा । सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मंगलवार को योजना का शुभारंभ श्रीमती प्रीति बंसल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल ने बताया कि यह योजना कन्या को आजीवन सुरक्षित करने के लिए है कन्या लड़की अपने पैरों पर खड़ी हो सके एवं परिवार उसकी शादी के समय किसी भी तरह से आर्थिक रूप से परेशान ना हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं के तत्वाधान में यह कार्य पूरा किया
![]() |
| पीएम सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ करती जिलाध्यक्षा प्रीति बंसल। |
जाएगा। 10 वर्ष तक की कन्या का अकाउंट खोला जाएगा और उसके लिए डोनर जो कि अकाउंट में सालाना पैसा डिपॉजिट करेगा उसकी तलाश महिला मोर्चा की बहनें कर रही हैं प्रीति बंसल जी ने बताया कि अपने जनपद में कम से कम हजार कन्याओं का खाता खुलवाने का काम उनकी टीम द्वारा किया जाएगा सुकन्या समृद्धि योजना जनहितकारी कल्याणकारी पैदा होते ही कन्या सुरक्षित हो जाए इसकी चिंता महिला मोर्चा जनपद जालौन द्वारा बखूबी की जा रही है।


No comments:
Post a Comment