करसवां गांव की बेटी को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर, शमशाद खान । जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बैठक की शुरूआत करने से पहले सर्वप्रथम करसवां गांव की बेटी को दो मिनट का मौन रख कर श्रंद्धांजलि दी। बैठक में चल रहे संगठन सृजन अभियान को तेजगति प्रदान करने को लेकर चर्चा हुई।
![]() |
| बैठक में भाग लेते कांग्रेसी। |
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि जिले के सभी ब्लाक कमेटियों के गठन का कार्य 17 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उसके बाद ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। अखिलेश पांडेय ने जिला पदाधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है। सब लोगो को अपने मिले हुये दायित्यों का सही तरीके से निर्वाहन करना पड़ेगा। सभी बैठकों में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। अखिलेश पांडेय ने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुये कहा कि आने वाले पंचायती चुनाव के लिये हमें अपनी कमर कस कर तैयारी में जुटने की जरुरत है। बैठक में प्रमुख रुप से कल्याण सिंह, चंद्र प्रकाश लोधी, हेमलता पटेल, बबलू कालिया, शिवकांत तिवारी, विकास मिश्र, इसरत खान, राजीव लोचन निषाद, मिस्बाहुल हक, पंकज सिंह गौतम, मो० आलम, शोएब कुरैशी, शिक्षा सिंह गौतम, डा० अतुल पासवान, राम प्रसाद कोरी, विजय कारण लोधी, विवेक मिश्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment