उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
बबेरू, के एस दुबे । बबेरू कस्बा निवासी गरीब तबके के सब्जी व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गल्ला मंडी सड़क पटरी पर सब्जी की बाजार लगवाए जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो व्यापारी भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
फुटकर सब्जी व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया है कि गल्ला मंडी समिति की जमीन सड़क पटरी में साप्ताहिक बाजार मंगलवार शनिवार को लगाकर सब्जी बेचा करते थे। कोविड-19 को देखते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश्ज्ञ सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मार्च 2020 से मंडी साप्ताहिक बाजार बंद करादी गई थी।
![]() |
| उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए व्यापार मंडल पदाधिकारी व फुटकर सब्जी व्यापारी |
इस दौरान तब से आज तक खाली बेरोजगारी झेल रहे हैं। फुटकर सब्जी व्यापारियों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। जबकि मंडी समिति में गल्ले की फड़ें खोल दी गई हैं। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के अनुसार फुटकर सब्जी व्यापारियों को भी मंडी में सब्जी की दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। ताकि उउनका परिवार भुखमरी का शिकार न हो। चेतावनी दी है कि अर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो फुटकर सब्जी व्यापारी भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, बसंत गुप्ता महामंत्री, राजेंद्र गुप्त, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रामऔतार, लवलेश सिंह पटेल, राहुल कुमार, अजय गुप्ता, भोला गुप्ता, कल्लू, मनीष कुमार, नरेश कुमार, सुरेश साहू, धीरज गुप्ता, रामचंद्र, अखिलेश, मूलचंद्र, अभिषेक, रामदत्त आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment