बैठक में ज्वलंत समस्याओं पर की गई चर्चा
पासवान के निधन पर दो मिनट रखा मौन
बांदा, के एस दुबे । इंडियन पब्लिक सर्विस इंपलाइज फेडरेशन के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में घटक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन नवाब टैंक परिसर में किया गया। सभा की अध्यक्षता रमजोर सिंह चंदेल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सिंचाई संघ ने की। संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वर्तमान में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को एकजुटता बनाए रखना जरूरी बताया। तभी कर्मचारी का वजूद बच सकता है। अजय निगम मंडल अध्यक्ष ने सहभागिता की। मंडल मंत्री राशिद ने पुरानी पेंशन की बहाली पर जोर दिया। रामनरेश सिंह चैहान जनपद अध्यक्ष ने 30 वर्ष की सेवा या 50-50 वर्ष पर
![]() |
| बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी |
कर्मचारियों को जबरन सेवा मुक्त किया जाना सरकार की कुलसित मानसिकता उजागर करता है। वीरेंद्र सिंह जनपद मंत्री ने कहा कि निजीकरण प्रक्रिया का सरकार द्वारा अमल में लाना देश हित में नहीं है। बैठक में संजय शुक्ला अध्यक्ष राजकीय चिकितसा कुष्ठ कर्मचार ीसंघ, प्यारेलाल साहू, संजय पाल, धीरेंद्र सिंह, रामबाबू, रंजीत कुमार, रसूले बक्स, कामता प्रसाद, सनद कुमार विश्वकर्मा, अजय तिवारी, मुईनुद्दीन आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। अंत में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।


No comments:
Post a Comment