शिकोहाबाद क्षेत्र के राम कुआं गांव में दिखा
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । भोगनीपुर ब्रांच नहर में घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है , जहां घड़ियाल देखा गया है, वहां पर कई गांव बसे हुए हैं । लिहाजा लोगों को अब इस बात का डर सताने लगा है कि यह घड़ियाल रात में कहीं उनके गांव में न आ जाएं तथा ग्रामीण अपने पशुओं को भी पानी आदि पिलाने भी नहर किनारे ले जाते है । लोगों ने घड़ियाल के फोटो भी खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं ।
![]() |
| नहर में मौजूद घड़ियाल । |
शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम राम कुआं के पास नहर में एक बाइक पड़ी थी । उसे देखने के लिए लोगों की वहां भीड़ भी लगी थी । किसी ने बाइक के नहर में होने की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंची । इसी दौरान लोगों को वहां एक घड़ियाल दिखाई दिया । इसे देखकर वहां हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं यह घड़ियाल आसपास के गांव में घुसकर लोगों को चोट न पहुंचा दे ।


No comments:
Post a Comment