इस बार साइबर हैकर्स ने किसी आम आदमी के नहीं बल्कि एक विधायक के ही सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने हिमाकत की। इतना ही नहीं उन्होंने फेसबुक अकाउंट काे हैक कर डिलीट कर दिया। दरअसल गाेविंद नगर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने कार्यालय प्रभारी के माध्यम से काकादेव ओर से थाने में तहरीर दी है।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- कार्यालय प्रभारी विपिन दुबे के मुताबिक विधायक मैथानी के फेसबुक अकाउंट और फेसबुक पेज को 16 अक्टूबर की शाम साढ़े पांच बजे हैक करके डिलीट किया गया। उसके बाद उन्होंने जानकारी हाेते ही तत्काल एसएसपी को जानकारी दी। कार्यालय प्रभारी के अनुसार साइबर फिशिंग के जरिए घटना को अंजाम दिया गया है। साइबर फिशिंग में अपराधी पर्सनल जानकारी हासिल कर यूजर को कई तरह के झांसे देकर लिंक भेजते हैं। इस पर क्लिक करते ही आइडी हैक हो जाती है। सीओ स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच कराई जा रही है।


No comments:
Post a Comment